योग के फायदे हजार, इन योगासन से तनाव और थकान की होगी छुट्टी, नींद भी होगी बेहतर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2025, 01:03 PM IST

इन दिनों ज्यादातर लोग किसी न किसी हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुझ रहे हैं। इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल। लेकिन क्या आपको मालूम है कि योग से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। योग तनाव दूर करने के साथ साथ नींद की क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है।

बिगड़ती जीवनशैली के चलते नींद की समस्या यानी अनिद्रा आज कई लोगों की आम परेशानी बन चुकी है। नींद की कमी से न केवल हमारा दिमाग थका हुआ महसूस करता है, बल्कि यह हमारे शरीर की अन्य कई समस्याओं को भी बढ़ा सकता है। अगर आप भी दिनभर थका-थका सा महसूस करते हैं और रात को सोने में दिक्कत होती है, तो योग आपकी मदद कर सकता है। योग न केवल शरीर को आराम देता है, बल्कि मन को भी शांत करता है, जिससे नींद गहरी और सुकूनभरी होती है।

तनाव और थकान दूर करेंगे योगासन (Image: istock)

उत्तानासन

यह योगासन शरीर को बेहतर खिंचाव देता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और दिमाग को भी तरोताजा महसूस होता है। इस आसन से रक्त संचार बेहतर होता है, जो मन को शांत करता है और तनाव कम करता है, जिससे नींद जल्दी आती है और गहरी होती है। इस आसन को करने के लिए आप पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं। इस दौरान आपका सिर और शरीर एक सीध में होना चाहिए, यानी झुकते वक्त कमर में मोड़ नहीं होना चाहिए। आपकी हथेलियां जमीन को छुएं, और घुटने बिलकुल सीधे रहें। इस स्थिति में करीब 30 सेकंड तक रहना होता है।

End of Feed