बच्चे, बड़े हो या बुजुर्ग सभी की शारीरिक जरूरत अलग-अलग होते हैं, इसलिए सभी को अलग तरह के योगासन करने की सलाह भी दी जाती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको हर उम्र के व्यक्ति को अलग-अलग योगासन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि जो आसन बच्चे कर सकते हैं उन्हें बड़े नहीं कर सकते हैं। लेकिन फिजिकल एक्टिविटी बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी के लिए जरूरी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जो अलग-अलग उम्र के आयु वर्ग में फिट बैठते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
बच्चों के लिए योगासन
बच्चों के शरीर का विकास काफी तेजी से होता है, इसलिए उनके शरीर में लचीलापन भी जरूर होना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों की एकाग्रता भी बेहतर होनी चाहिए। जिससे उनकी मेंटल हेल्थ का विकास भी हो सके। 5-15 साल के बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन (ट्री पोज), भुजंगासन (कोबरा पोज), वज्रासन, सूर्य नमस्कार (हल्के रूप में) जैसे आसन जरूर करने चाहिए।
युवाओं के लिए योगासन
इसके अलावा युवा यानी 16 से 30 साल की आयु वर्ग के लोगों की शारीरिक क्षमता काफी अच्छी होती है। जिससे वह मेहनत वाले व्यायाम कर सकते हैं। इन लोगों को अपनी लाइफ से तनाव दूर करने और फिटनेस को बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी हैं। इसके लिए आपको सूर्य नमस्कार (फुल सीरीज), त्रिकोणासन, वीरभद्रासन (वॉरियर पोज), नौकासन, चक्रासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम करने चाहिए।
बुजुर्गों के लिए योगासन
बुजुर्गों को भी फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। लेकिन एक उम्र के बाद आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए योगासन करने चाहिए। ज्यादा उम्र में जोड़ों की जकड़न और हड्डियों की कमजोरी बढ़ जाती है। इसलिए कठिन आसन करने से बचना चाहिए। यदि आपकी आयु 50 वर्ष से अधिक है, तो आपको ताड़ासन, वज्रासन, मकरासन, शवासन (रिलैक्सेशन के लिए), अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम, हल्की स्ट्रेचिंग ही करनी चाहिए।
