World Vitiligo Day 2026: विटिलिगो के सफेद दाग छूने से नहीं फैलते, फिर भी क्यों डरते हैं लोग

World Vitiligo Day 2026: विटिलिगो यानी त्वचा पर सफेद दाग की स्थिति छूने से नहीं फैलती, लेकिन फिर भी लोग इससे काफी डरते हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों है...

World Vitiligo Day 2026: आज भी हमारे समाज में सफेद दाग यानी विटिलिगो को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं। किसी व्यक्ति की त्वचा पर सफेद धब्बे दिख जाएं तो लोग उससे दूरी बनाने लगते हैं। कई लोग यह तक मान लेते हैं कि यह छूने से फैलने वाली बीमारी है। जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। विटिलिगो न तो छूने से फैलता है और न ही साथ बैठने, हाथ मिलाने या खाना खाने से। इसके बावजूद इससे जुड़े डर और भेदभाव आज भी खत्म नहीं हुए हैं। यही वजह है कि हर साल वर्ल्ड विटिलिगो डे के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाती है, ताकि सफेद दाग से नहीं, बल्कि उससे जुड़ी गलत सोच से लड़ाई लड़ी जा सके।

World Vitiligo Day 2026

विटिलिगो के सफेद दाग छूने से नहीं फैलते, फिर भी डरते हैं लोग

आखिर क्या होता है विटिलिगो - Vitiligo in hindi

विटिलिगो एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा के कुछ हिस्सों का रंग हल्का पड़ने लगता है और वहां सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। यह किसी संक्रमण, गंदगी या छूत की बीमारी की वजह से नहीं होता। यह सिर्फ त्वचा के रंग में होने वाला बदलाव है।

End of Feed