World Vegan Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड वीगन डे, क्या है इसका इतिहास और महत्व

World Vegan Day 2023: हर साल 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों वीगन डाइट के फायदों के बारे में लोगों को बताना है। इन दिनों वीगन डाइट का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वीगेन हो चुके हैं। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये वीगन डाइट होता क्या है।

World Vegan Day 2023: हर साल 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों वीगन डाइट के फायदों के बारे में लोगों को बताना है। इन दिनों वीगन डाइट का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वीगेन हो चुके हैं। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये वीगन डाइट होता क्या है। बता दें कि वीगन वाले लोग अपनी डाइट में मीट,अंडा,डेयरी प्रोडक्ट्स को भी शामिल नहीं करते हैं। वर्ल्ड वैगन डे के जरिए लोगों को शाकादारी खाने के फायदे के बारे में बताया जाता है और साथ ही वीगन डाइट के प्रति लोगों को रूचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

World Vegan Day 2023

वर्ल्ड वीगन डे का इतिहास - History of World Vegan Day

पहली बार वर्ल्ड वीगन डे 1 नवंबर, 1994 को मनाया गया था। इस दिन को पहली बार यूके वेगन सोसाइटी ने सेलिब्रेट किया था। इस सोसाइटी की स्थापना लुईस वालिस ने की थी। शाकाहारी दिवस की 50 वीं वर्षगांठ पर वेगन सोसायटी के अध्यक्ष ने इसे यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए वीगन दिवस को हर साल मनाने की घोषणा की थी।

End of Feed