World Stroke Day: युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा स्ट्रोक, ये लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें Brain Stroke के कारण और पक्का इलाज

What Is Stroke Symptoms Causes And Treatment: स्ट्रोक एक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत होती है। भारत में बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को लक्षणों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। बी-फास्ट (BE FAST) तकनीक को याद रखना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना स्ट्रोक से बचाव के सबसे प्रभावी उपायों में से हैं। समय रहते इलाज से न केवल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि शारीरिक अक्षमता के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

Stroke Symptoms Causes And Treatment: स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है। इसे आमतौर पर लोग ब्रेन स्ट्रोक के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति का दिमाग काम करना बंद कर देता है। आपको बता दें कि इसकी वजह से दुनियाभर में लाखों लोग हर साल अपनी जान गवां देते हैं। बीमारियों से बढ़ती मृत्यु का इस बीमारी को दूसरा सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इसलिए लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 29 अक्टूबर को विश्व ब्रेन स्ट्रोक दिवस (World Brain Stroke Day) मनाया जाता है। ज्यादातर लोग इसकी बीमारी के बारे में नहीं जानते हैं। लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर स्ट्रोक क्या होता है, इसके कारण और लक्षण क्या हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल और शारदा केयर - हेल्थसिटी के न्यूरोलॉजी विभाग में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एस. एच मित्तल से बात की। यहां हम आपको ब्रेन स्ट्रोक के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...

What Is Stroke Symptoms Causes And Treatment

What Is Stroke Symptoms Causes And Treatment

ब्रेन स्ट्रोक क्या होता है - What Is Brain Stroke In Hindi

डॉ. एस. एच मित्तल के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब दिमाग के किसी हिस्से में ब्लड फ्लो रुक जाता है। या दिमाग के किसी हिस्से में ब्लीडिंग हो जाती है। ऐसे में हमारे दिमाग तक रक्त संचार नहीं हो पाता है। रक्त की सप्लाई रुक जाती है। इसकी वजह से ब्रेन सेल्स ऑक्सीजन की कमी से मरने लगती हैं। इससे व्यक्ति का काम दिमाग काम करना बंद कर देता है। इसलिए इसे एक आपातकालीन स्थिति माना जाता है। इसमें हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है। जिससे जीवन और शारीरिक क्षमताओं को बचाया जा सकता है।

End of Feed