World Sickle Cell Day 2026: शादी से पहले सिकल सेल ट्रेट टेस्ट क्यों है जरूरी, जानिए डॉक्टर की सलाह

World Sickle Cell Day: आजकल हम देखते हैं कि डॉक्टर्स इन दिनों शादी से पहले एक जरूरी ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं - सिकल सेल ट्रेट टेस्ट। लेकिन आखिर ऐसा क्यों है, यह शादी से पहले यह टेस्ट जरूरी क्यों माना जा रहा है। चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं...

World Sickle Cell Day: जब शादी की बात आती है तो ऐसे में परिवार के लोग बहुत सी चीजों पर ध्यान देते हैं जैसे - परिवार कैसा है, लड़का-लड़की की पढ़ाई क्या है, नौकरी कैसी है और दोनों की सोच मिलती है या नहीं। लेकिन एक जरूरी चीज ऐसी भी है, जिस पर आज भी बहुत कम लोग ध्यान देते हैं और बाद में इसकी कीमत पूरी जिंदगी चुकानी पड़ सकती है। यह है सिकल सेल ट्रेट टेस्ट (Sickle cell trait test)

World Sickle Cell Day

शादी से पहले सिकल सेल ट्रेट टेस्ट क्यों है जरूरी

आजकल डॉक्टर्स भी यह शादी से पहले यह जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्यों है? रक्त संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. प्रावस चंद्र मिश्रा बताते हैं कि कई बार इंसान पूरी तरह स्वस्थ दिखता है, लेकिन उसके शरीर में ऐसा जीन मौजूद होता है जो आगे चलकर बच्चे में गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। अच्छी बात यह है कि एक छोटा-सा ब्लड टेस्ट इस जोखिम के बारे में पहले ही जानकारी दे सकता है।

End of Feed