World Sickle Cell Day: सिकल सेल ट्रेट और सिकल सेल डिजीज में क्या अंतर है, कौन सी स्थिति ज्यादा गंभीर, डॉक्टर से जानिए

World Sickle Cell Day: क्या आप जानते हैं सिकल सेल ट्रेट और सिकल सेल डिजीज में क्या फर्क है? कौन सी स्थिति ज्यादा गंभीर होती है, इसके बारे में आसान भाषा में डॉक्टर से समझें।

World Sickle Cell Day: हर साल 19 जून को वर्ल्ड सिकल सेल डे मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को सिकल सेल से जुड़ी बीमारी के बारे में जागरूक करना है। अक्सर जब किसी की रिपोर्ट में सिकल सेल ट्रेट या सिकल सेल डिजीज लिखा आता है, तो लोग घबरा जाते हैं। उन्हें लगता है कि दोनों एक ही चीज हैं और दोनों ही खतरनाक हैं। लेकिन सच यह है कि सिकल सेल ट्रेट और सिकल सेल डिजीज में काफी फर्क होता है।

World Sickle Cell Day

सिकेल सेल ट्रैट और सिकल सेल बीमारी में अंतर

फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में रक्त संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. प्रावस चंद्र मिश्रा के मुताबिक, सिकल सेल ट्रेट कोई बीमारी नहीं है, जबकि सिकल सेल डिजीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इसलिए दोनों के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है।

End of Feed