भारत में हर साल तंबाकू से 13.5 लाख लोगों की मौत, 40% पुरुषों में कैंसर की बड़ी वजह, बना Oral Cancer की राजधानी

Every Year 13.5 Lakh People Die From Tobacco In India: दुनियाभर में कैंसर की वजह से हार साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। आपको बता दें कि तंबाकू का सेवन या प्रयोग कैंसर के सबसे प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि भारत में हर साल तंबाकू की वजह से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी वजह से भारत ओरल कैंसर की राजधानी बन गया है। इसलिए हर साल 31 मई को तंबाकू के प्रयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' मनाया जाता है।

Every Year 13.5 Lakh People Die From Tobacco In India: हर साल 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' ( World No Tobacco Day) मनाया जाता है, लेकिन ये दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है। तंबाकू आपकी सोच से अधिक सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। तंबाकू लोगों के शरीर, आवाज और चेहरे के साथ क्या कर सकता है, एक आम आदमी सोच भी नहीं सकता है। इसलिए हर साल लोगों के बीच तंबाकू के सेहत पर खतरनाक दुष्प्रभाव और जोखिमों के बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।

Every Year 13.5 Lakh People Die From Tobacco In India

Every Year 13.5 Lakh People Die From Tobacco In India

तंबाकू से हर साल देश में 13.5 लाख लोगों की मौत

फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में हेड और नेक सर्जरी विभाग सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर शिखर साहनी बताते हैं, कि रोज ऑपरेशन टेबल पर ऐसे मरीज आते हैं जिनके गले में ट्यूमर होता है, जबड़ा सड़ चुका होता है, और कुछ की तो आवाज ही चली जाती है। ये कोई दूर की बीमारी नहीं रही, ये अब हमारे आस-पास हो रही है। भारत में हर साल करीब 13.5 लाख लोग तंबाकू की वजह से मर जाते हैं, और यही वजह है कि हमें अब इससे जुड़े खतरों को समझना और दूसरों को समझाना जरूरी हो गया है।

End of Feed