World No Tobacco Day 2023: जानें किस मकसद से हुई वर्ल्ड नो टोबैको डे की शुरूआत, क्या है इस साल की थीम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 7, 2023, 04:48 PM IST

World no Tobacco Day 2023 Date and Theme: हर साल की तरह इस साल भी आज यानी 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले खतरों के बारे में बताना और जागरूक करना है।

World no Tobacco Day 2023 Date and Theme: हर साल की तरह इस साल भी आज यानी 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले खतरों के बारे में बताना और जागरूक करना है। जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह पर कार्यक्रम और अभियान चलाए जाते हैं। इस दिन, संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न वैश्विक संगठन दुनिया भर में तंबाकू के उपयोग को कम करने के लिए प्रभावी सरकारी नीतियों के लिए लोगों को बताते हैं। तम्बाकू ना केवल सेहत को बल्कि किसानों को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है। इससे वनों की कटाई भी होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में, लगभग 3.5 मिलियन हेक्टेयर भूमि हर साल तम्बाकू उगाने के लिए परिवर्तित की जाती है, जिससे प्रति वर्ष 200,000 हेक्टेयर वनों की कटाई होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल दुनिया भर में लगभग 80 लाख लोगों की तंबाकू के सेवन से होने वाले रोगों की वजह से मौत हो जाती है।

वर्ल्ड नो टोबैको डे

वर्ल्ड नो टोबैको डे का महत्‍व

वर्ल्ड नो टोबैको डे का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही इस दिन का उद्देश्य निकोटीन व्‍यावसाय और तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम करना भी है।

वर्ल्ड नो टोबैको डे का इतिहास

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1987 में तंबाकू के उपयोग के नियंत्रण के लिए समर्पित एक वैश्विक पर्यवेक्षण दिवस के निर्माण के लिए संकल्प लिया था। पहला विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई, 1988 को मनाया गया था। 1988 में नो टोबैको डे का थीम , "तंबाकू या स्वास्थ्य: स्वास्थ्य चुनें था।"

वर्ल्ड नो टोबैको डे 2023 थीम

WHO के अनुसार, इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023 की थीम है, "हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं रखा गया है।" इसका उद्देश्य तंबाकू किसानों के लिए वैकल्पिक फसल उत्पादन और विपणन के अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पौष्टिक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

End of Feed