World Malaria Day 2026: क्यों कुछ लोग बन जाते हैं मच्छरों की पहली पसंद, दूसरों से ज्यादा काटते हैं मच्छर - डॉक्टर ने बताई वजह

Why Some People Get Bitten by Mosquitoes More In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को मच्छर काफी अधिक काटते हैं, वहीं उनके साथ वाले लोगों को नहीं। क्या आपने कभी सोचा है क्यों कुछ लोग मच्छर ज्यादा काटते हैं, आइए डॉक्टर से जानते हैं...

Why Some People Get Bitten by Mosquitoes More In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि एक ही कमरे में बैठे लोगों में से मच्छर किसी एक इंसान को बार-बार काटते रहते हैं, जबकि बाकी लोग लगभग सुरक्षित रहते हैं। यह बात सुनने में भले ही आम लगे, लेकिन इसके पीछे शरीर की एक पूरी साइंस काम करती है। यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के सलाहकार चिकित्सक और डायबिटीज विशेषज्ञ, डॉ. हरि किशन बूरुगु के अनुसार मच्छर किसी को भी यूं ही नहीं चुनते, बल्कि शरीर से निकलने वाले खास संकेतों की वजह से वे कुछ लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2026) पर यह समझना और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि यही वजह आगे चलकर मलेरिया जैसे गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है। चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं।

World Malaria Day 2026 Why Some People Get Bitten by Mosquitoes More

क्यों कुछ लोग बन जाते हैं मच्छरों की पहली पसंद

शरीर से निकलने वाले सिग्नल बनाते हैं आपको टारगेट

डॉक्टर बताते हैं कि मच्छर सबसे पहले आपके शरीर से निकलने वाले संकेतों को पकड़ते हैं। जिन लोगों से ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है या जिनका शरीर ज्यादा गर्म रहता है, उन्हें मच्छर जल्दी पहचान लेते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग मच्छरों के लिए “मैगनेट” जैसे बन जाते हैं।

End of Feed