World Liver Day: क्या होता है लिवर सिरोसिस? लिवर के लिए क्यों है खतरे की घंटी, जानिए इसे कैसे किया जा सकता है रिवर्स

Liver Cirrhosis Can Be Reversed: लिवर सिरोसिस एक गंभीर स्थिति है, जो लंबे समय में आपके लिवर को पूरी तरह से खराब कर सकती है। लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है, अगर यह ठीक से काम नहीं करता है तो शरीर में गंभीर बीमारियां पैदा होने लगती हैं। यह शरीर में विभिन्न कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। लिवर स्वास्थ्य के प्रति लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए हर 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। यहां जानें लिवर सिरोसिस क्या है और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

Does Liver Cirrhosis Can Be Reversed: हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है ताकि लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा सके। अक्सर हम लिवर को तब तक नजरअंदाज करते हैं, जब तक वह जोर से "सिग्नल" न देने लगे। लिवर हमारी बॉडी का साइलेंट हीरो है यह पाचन, डिटॉक्स और कई जरूरी काम चुपचाप करता रहता है। लेकिन जब ये बीमार हो जाता है, खासकर लिवर सिरोसिस जैसी स्थिति में, तब हमें गंभीर खतरे का सामना करना पड़ता है।

Does Liver Cirrhosis Can Be Reversed

Does Liver Cirrhosis Can Be Reversed

सिरोसिस धीरे-धीरे लिवर को खराब करता है, और जब तक इसके लक्षण दिखने लगते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर लिवर सिरोसिस क्या है, इसके कारण क्या हैं, इलाज के विकल्प क्या हैं और सबसे जरूरी क्या इसे रोका या रिवर्स किया जा सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. शालीन अग्रवाल से बात की, जो फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल में प्रिंसिपल कंसल्टेंट और लिवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी सेवाओं के प्रमुख हैं। इस लेख में आसान भाषा में समझें लिवर सिरोसिस से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

End of Feed