World Leprosy Day 2024: विश्व कुष्ठ रोग दिवस आज, जानें- क्या है इस साल की थीम, लक्षण-कारण और उपचार

कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो विशेषकर हाथ-पैर या त्वचा पर गंभीर विकृत घाव का कारण बनता है। यह Mycobacterium Leprae नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। कुष्ट रोग एक ऐसी बीमारी है जो सदियों से चली आ रही है।

हर साल 30 जनवरी यानी आज ही के दिन विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया जाता है। कुष्ठ रोग, वैश्विक स्तर पर एक गंभीर बीमारी है जिसका समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है। पहले की तुलना में अब लोगों में कुष्ठ रोग को लेकर जागरूकता बढ़ी है जिसके चलते अब इसके मामले कम आते हैं। कुष्ट रोग के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कुष्ट रोग के मामले 1980 के दशक में 50 लाख से अधिक थे जो साल 2020 में घटकर 1.30 लाख के करीब पहुंचे हैं। कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने और समाज में इसकी लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से हर साल 30 जनवरी को विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया जाता है।

World Leprosy Day 2024

क्या है कुष्ठ रोग और कैसे फैलती है ये बीमारी?

कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो विशेषकर हाथ-पैर या त्वचा पर गंभीर विकृत घाव का कारण बनता है। यह Mycobacterium Leprae नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। कुष्ट रोग एक ऐसी बीमारी है जो सदियों से चली आ रही है, लेकिन यह बहुत ज्यादा संक्रामक नहीं होता है। ये बीमारी तब दूसरों को फैलती है जब कोई व्यक्ति कुष्ट रोग से पीड़ित मरीजों की नाक और मुंह से निकलने वाली बूंदों की चपेट में आता है। वयस्कों की तुलना में बच्चों में कुष्ठ रोग होने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में बच्चों को कुष्ट रोग से पीड़ित मरीजों के नजदीक ना जाने दें।

End of Feed