World Kidney Day 2026: किडनी का सबसे बड़ा दुश्मन है बढ़ा हुआ बीपी, लापरवाही पड़ सकती है भारी

World Kidney Day 2026: हाई ब्लड प्रेशर का असर हमारी ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। इसका काफी बुरा असर हमारी किडनी की सेहत पर भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कैसे बढ़ा हुई बीपी हमारी किडनी की सेहत को खराब कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

World Kidney Day 2026: हर साल मार्च महीने में World Kidney Day मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूक करना है। हमारी किडनी शरीर का बेहद अहम हिस्सा होती है, जो खून को साफ करने, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने और शरीर में पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली में कई ऐसी समस्याएं बढ़ रही हैं जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा रही हैं। इन्हीं में से एक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी भी है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर लंबे समय तक ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है, तो यह किडनी के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे हाई बीपी हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाता है?

high blood pressure and kidney health

हाई ब्लड प्रेशर कैसे पहुंचाता है किडनी को नुकसान?

कैसे किडनी को नुकसान पहुंचाता है हाई बीपी

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो हमारे खून को फिल्टर करने का काम करती हैं। किडनी के अंदर बहुत छोटी-छोटी रक्त नलिकाएं होती हैं। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो इन ब्लड वेसल्स पर दबाव बढ़ जाता है। इसके साथ ही जब यह दवाब लंबे समय तक बना रहता है, तो ये नलिकाएं कमजोर होने लगती हैं और धीरे-धीरे किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है। इसके अलावा कई सालों तक हाई बीपी से जूझ रहे लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज से भी जूझना पड़ सकता है।

End of Feed