World Hypertension Day: गर्मी में ब्लड प्रेशर क्यों हो जाता है हाई, कंट्रोल रखने के क्या हैं उपाय

World Hypertension Day: क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर गर्मी में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ जाता है, क्यों गर्म मौसम ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। आइए जानें इसकी वजह और बीपी कंट्रोल रखने के टिप्स।

World Hypertension Day: गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। किसी को ज्यादा पसीना आता है, किसी को कमजोरी महसूस होती है, तो कई लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। खासकर जिन लोगों को पहले से हाई बीपी की परेशानी है, उनके लिए तेज गर्मी मुश्किल बढ़ा सकती है। शरीर में पानी की कमी, ज्यादा धूप और गलत खानपान की वजह से बीपी ऊपर-नीचे होने लगता है। कई लोग इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार हाई ब्लड प्रेशर दिल और शरीर के दूसरे अंगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस (World Hypertension Day) मनाया जाता है। अच्छी बात ये है कि रोजमर्रा की कुछ आसान आदतें अपनाकर गर्मी में भी ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है।

World Hypertension Day

गर्मी में बीपी हाई होने की वजह और कंट्रोल रखने के टिप्स

गर्मी में बीपी क्यों बढ़ जाता है

जब मौसम बहुत गर्म होता है तो शरीर खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है। इस वजह से ज्यादा पसीना निकलता है और शरीर में पानी कम होने लगता है। पानी कम होने पर शरीर जल्दी थक जाता है और ब्लड प्रेशर (high blood pressure) बढ़ सकता है। जो लोग धूप में ज्यादा रहते हैं या कम पानी पीते हैं, उनमें यह परेशानी ज्यादा देखी जाती है।

End of Feed