World Hypertension Day: अनुपचारित हाई ब्लड प्रेशर बना सकता है इन बीमारियों का शिकार, ये लक्षण दिखें तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करें ये काम

High Blood Pressure Complications: अनुपचारित हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए अपने ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करना और इसे कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। यहां जानें ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से क्या-क्या समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

High Blood Pressure Complications: बहुत से लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि चक्कर और सिरदर्द आने जैसी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। साथ ही, कभी-कभी छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की समस्या भी होती है। लेकिन आमतौर पर लोग इन्हें आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति लंबे समय इसे नजरअंदाज कर रहा है, तो आपको बता दें कि यह जानलेवा हो सकता है। क्योंकि कुछ मामलों में यह हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। अगर लक्षणों को पहचान कर तुरंत इसका इलाज नहीं लिया जाता है, तो यह जानलेवा हो सकता है। इसलिए समय-समय पर बीपी चेक कराना बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि मृत्यु के अलावा, अनुपचारित हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए अपने ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करना और इसे कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Health Conditions Caused By High Blood Pressure

Health Conditions Caused By High Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर के कारण हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं - Health Conditions Caused By High Blood Pressure In Hindi

मस्तिष्क से जुड़ी समस्याए

याददाश्त कमजोर होना, चीजें भूलना, डिमेंशिया, संज्ञानात्मक गिरावट जैसी स्थितियों की वह भी हाई ब्लड प्रेशर बन सकता है।

नर्व डैमेज

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से नसों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है, आपको बता दें कि यह मस्तिष्क में भी ब्लीडिंग का कारण भी बन सकता है। इसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक की समस्या भी हो सकती है।

End of Feed