World Health Day: हर दिन अपनाएं ये 10 आदतें, डॉक्टर कहते हैं जीवन रहेगा फिट और चलेगा लंबा

Healthy Habits For Daily Life: अगर आप भी लंबा और स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो डॉक्टर की बताई इन 10 आदतों को आज से ही अपने जीवन का हिस्सा बना लें।

Healthy Habits For Daily Life: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम सब अपने काम और जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि सेहत का ख्याल पीछे छूट जाता है। लेकिन सच्चाई यही है कि अगर शरीर स्वस्थ है तो ही हम जिंदगी का पूरा आनंद ले सकते हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे हमें याद दिलाता है कि बड़ी बीमारियों से बचने के लिए बहुत बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती, बस रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतें काफी होती हैं। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. पंकज खटाना के अनुसार, अगर हम रोज छोटी-छोटी हेल्दी आदतें अपनाएं, तो लंबे समय तक फिट और एक्टिव रह सकते हैं।

World health day Healthy Habits For Daily Life

सेहतमंत रहना है तो जीवन में उतार लें ये 10 आदतें (PC- AI)

1. रोज का खाना हो साफ और संतुलित

डॉ. पंकज खटाना के मुताबिक हेल्दी लाइफ की शुरुआत हमारे खाने से होती है। अगर रोज की डाइट में फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज शामिल हों तो शरीर को जरूरी पोषण मिल जाता है। ज्यादा तला-भुना और पैकेट वाला खाना कम करना बेहतर रहता है, क्योंकि इससे वजन और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

End of Feed