आपने अक्सर डॉक्टर्स को ये कहते सुना होगा कि रोजाना टहलना सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इन दिनों ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल खराब है जिसक वजह से उनका वजन काफी बढ़ रहा है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वॉक करने से इन बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना वॉक करने से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं।
रोजाना वॉक करने से हृदय रोग,स्ट्रोक,हाई बीपी जैसी समस्याएं दूर होती है। अगर आप रोजाना 30 मिनट चलते हैं तो इससे हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम होता है।
रोजाना 30 मिनट वॉक करने से हड्डियां भी मजबूत होती है। मांसपेशियों में हो रही ऐंठन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए रोजाना टहलें।
रोजाना वॉक करने से शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है। पैदल चलने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन और खून का सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
स्ट्रेस लेवल दूर करने में भी वॉक करना फायदेमंद साबित होता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
नियमित रूप से 20 से 30 मिनट पैदल चलने से मोटापा कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो रोजाना वॉक करें।