कैंसर एक जानलेवा खतरा है, जिससे बचाव के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। यदि आप एक हेल्दी डाइट लेते हैं, तो आप इस जानलेवा बीमारी से बचाव कर सकते हैं। हालांकि इसके साथ आपको समय-समय पर हेल्थ चेकअप भी कराते रहना चाहिए। जिससे कैंसर को शुरुआती स्टेज पर की रोका जा सकता है। आज यानी 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य कैंसर के खतरे को प्रति लोगों को जागरूक करना और इससे बचाव के उपाय तलाशना है। आज हम आपको खाने की 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको कैंसर जैसे जानलेवा से बचाकर रख सकती हैं।
ब्रोकली
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए ब्रोकली एक फायदेमंद फूड है। ब्रोकली में पाया जाने वाला सल्फोराफेन एक ताकतवर कंपाउंड है, जो हमारे शरीर में कैंसर सेल्स को विकास को रोकता है। हेल्थ स्टडी में यह देखने को मिला है कि ब्रोकली का सेवन करने से ब्रेस्ट और प्रोस्टेट जैसे कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
हल्दी
कैंसर के खतरे को रोकने के लिए हल्दी एक सुपरफूड है। जिसका सेवन आप रोजाना 1 चम्मच की मात्रा में कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। हल्दी का सेवन करने से आपको कोलन, लंग और ब्रेस्ट कैंसर से छुटकारा दिलाती है।
लहसुन
सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का तत्व आपको कैंसर जैसे गंभीर खतरों से बचाए रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। आज रोजाना 2 कली लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
