World Arthritis Day : जड़ से खत्म करना है जोड़ों का दर्द तो बदल दें ये 4 आदतें, अर्थराइटिस का नहीं रहेगा नामोनिशान

हर साल 12 अक्टूबर के दिन World Arthritis Day दुनिया भर में मनाया जाता है। अर्थराइटिस रोग के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ये दिन मनाया जाता है। आज हम आपको लाइफस्टाइल के कुछ ऐसे बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अर्थराइटिस से निजात पाने के लिए बेहद जरूरी हो सकते हैं।

अर्थराइटिस यानी गठिया एक ऐसी बीमारी है जिससे आज बहुत से लोग परेशान हैं। बीते कुछ सालों में खान पान और लाइफस्टाइल की खराबी के कारण गठिया के मरीजों में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। अर्थराइटिस एक लाइलाज बीमारी है लेकिन इसके लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसके साथ ही आर्थराइटिस के सही कारणों का पता लगाना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अर्थराइटिस रोग के 50 से भी ज्यादा प्रकार होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे लाइफस्टाइल चेंजेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अर्थराइटिस जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं।

lifestyle changes for artharistis

अर्थराइटिस से बचाव के लिए लाइफस्टाइल

ज्यादा देर तक बैठने से बचें

यदि आप किसी काम को करते हैं, जिसमें लंबे समय तक बैठना होता है, तो यह आपके लिए अर्थराइटिस का बड़ा कारण बन सकता है। जी हां सीटिंग वर्क में आपको हर घंटे के बाद 10 मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिए। जिसमें आप थोड़ा टहल सकते हैं। क्योंकि देर तक बैठे रहने से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या पैदा हो जाती है।

End of Feed