हर साल 1 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है World AIDS Day, जानें इसका महत्व, इतिहास और 2024 की थीम

World AIDS Day Significance History Theme 2024: हर साल 1 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी / एड्स एक घातक बीमारी है, जिसकी चपटे में हर साल लाखों लोग आते हैं। इससे बचाव और रोकथाम के लिए लोगों के बीच इसको लेकर जागरूकता बढ़ाना बहुत आवश्यक है। इस उद्देश्य के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

World AIDS Day Significance History Theme 2024: एचआईवी एड्स एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में व्यक्ति की इम्यूनिटी पूरी तरह से खत्म होने लगती है। वे बहुत ही जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि यह एक लाइलाज बीमारी है और इसका अंत व्यक्ति के जीवन के साथ ही होता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि एचआईवी के साथ भी लोग बिना किसी परेशानी के अपना जीवन जी सकते हैं। हालांकि, एचआईवी से पीड़ित लोगों को अपनी सेहत का थोड़ा अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। लोगों के बीच एचआईवी एड्स की बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) मनाया जाता है।

World AIDS Day Significance History Theme 2024

World AIDS Day Significance History Theme 2024

विश्व एड्स दिवस का महत्व - World AIDS Day Significance In Hindi

विश्व एड्स दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच एचआईवी/एड्स को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन इस बीमारी की रोकथाम और उपचार की दिशा में भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, कि विश्व स्तर पर इस बीमारी की चपेट में लाखों लोग आते हैं, लेकिन जानकारी का अभाव होने की वजह से वह न तो इसको लेकर सही उपचार ले पाते हैं और इससे बचाव कर पाते हैं।

End of Feed