घर से काम करने पर वजन क्यों बढ़ने लगता है, ये छिपी वजहें भी वर्क फ्रॉम होम के दौरान बना देती हैं आपको मोटा

Work From Home Weight Gain: क्या आपने कभी सोचा है कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान वजन क्यों बढ़ने लगता है? जानें इसके पीछे जिम्मेदार लंबे समय तक बैठे रहने, बार-बार स्नैकिंग, खराब नींद और दूसरी छिपी वजहों के बारे में।

Work From Home Weight Gain: वर्क फ्रॉम होम ने लोगों की जिंदगी आसान जरूर बनाई है, लेकिन इसके साथ एक नई परेशानी भी सामने आई है - धीरे-धीरे बढ़ता वजन। कई लोगों की शिकायत होती है कि वे पहले जितना ही खाना खा रहे हैं, फिर भी पेट निकलने लगा है या कपड़े टाइट होने लगे हैं। ऐसा सिर्फ ज्यादा खाने की वजह से नहीं होता। घर से काम करते समय हमारी रोजमर्रा की कई आदतें बदल जाती हैं। चलना-फिरना कम हो जाता है, बार-बार कुछ खाने का मन करता है और काम के बीच आराम भी कम मिलता है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. जयादित्य घोष बताते हैं कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान बदली हुई दिनचर्या शरीर पर धीरे-धीरे असर डालती है और यही वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह बन सकती है।

Work From Home Weight Gain

जानिए घर से काम करने के दौरान मोटापा क्यों घेर लेता है

दिनभर बैठे रहने से शरीर कम कैलोरी खर्च करता है

ऑफिस जाने के दौरान सीढ़ियां चढ़ना, पार्किंग तक चलना या सहकर्मियों के पास जाना जैसी छोटी-छोटी गतिविधियां भी शरीर को एक्टिव रखती हैं। लेकिन घर से काम करते समय कई लोग घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं। ऐसे में शरीर कम ऊर्जा खर्च करता है। अगर खाना पहले जितना ही खाया जाए, तो बची हुई ऊर्जा धीरे-धीरे शरीर में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है।

End of Feed