सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है जोड़ों का दर्द? जानें असली कारण और राहत के उपाय

Joint Pain In Winter : सर्दियों में तापमान गिरने से रक्त संचार कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न होने लगती है और दर्द बढ़ता है। इसके अलावा विटामिन D की कमी और मांसपेशियों की कठोरता भी दर्द को बढ़ाती हैं। इस दर्द से निजात पाने के लिए हल्की एक्सरसाइज, गर्म सिकाई, तेल मालिश से राहत पाई जा सकती है।

Joint Pain In Winter : सर्दियां आते ही कुछ लोग घुटनों, कमर, कंधों और उंगलियों के जोड़ों में दर्द की शिकायत करने लगते हैं। बुजुर्गों में जोड़ों में की ये समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। आर्थराइटिस के मरीज या जिनके जोड़ों में पहले से चोट हो उन्हें ठंड के मौसम में ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर सर्दियों में ऐसा क्यों होता है और इससे राहत कैसे पाई जा सकती है? आइए विस्तार से जानते हैं।

Joint pain in winters

सर्दियों में क्यों बढ़ता है जोड़ों में दर्द?

सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है जोड़ों का दर्द?

सर्दी में तापमान कम होने से शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इसके कारण हमारे जोड़ों में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न और दर्द बढ़ता है। इसके अलावा सर्दियों में मांसपेशियां भी कठोर हो जाती हैं, जिससे दर्द वाले स्थान पर और ज्यादा दबाव पड़ता है। जिससे सर्दियों में दर्द की समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

End of Feed