हर साल 25 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व लंग दिवस, क्या है इसका महत्व, जानें इतिहास और थीम

World Lung Day 2024 Significance History Theme In HIndi: स्वस्थ शरीर के लिए यह जरूरी है कि सभी अंग अपना काम ठीक से करें। फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। लेकिन आजकल लोगों में फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इसको लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 25 सितंबर को विश्व लंग दिवस मनाया जाता है।

World Lung Day 2024 Significance History Theme In HIndi: फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। अगर हमारे फेफड़े अपना काम ठीक से नहीं करते हैं, तो इसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। फिर भी आजकल हम देखते हैं कि ज्यादातर लोगों को सांस संंबधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फेफड़ों में इन्फेक्शन, कैंसर और कई अन्य तरह की फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं भी आजकल काफी आम हो गई हैं। जबकि फेफड़ों की सेहत का ख्याल रखना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे फेफड़े ऑक्सीजन को शरीर में इनहेल करने और कार्बनडाइ ऑक्साइड को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

World Lung Day 2024 Significance History Theme In HIndi

World Lung Day 2024 Significance History Theme In HIndi

संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शरीर में स्वस्छ ऑक्सीजन होना बहुत आवश्यक है। इसके माध्यम से ही हमारे शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से हो पाता है। रक्त में ऑक्सीजन की कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। वहीं, फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के गंभीर मामलों में व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

End of Feed