कम उम्र में क्यों बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा? छह महीने में गुजरात में दिल का दौरा पड़ने से सबसे ज्यादा मौतें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 4, 2023, 11:35 AM IST

हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो रही है। भारत में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक के मामले देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में युवाओं को हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। कम उम्र के हार्ट अटैक के जोखिम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुजरात में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है।

हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो रही है। भारत में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक के मामले देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में युवाओं को हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। कम उम्र के हार्ट अटैक के जोखिम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुजरात में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि पिछले छह महीनों में गुजरात में दिल का दौरा पड़ने से कुल 1,052 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 80 प्रतिशत मृतक 11-25 आयु वर्ग के थे।

Why is the risk of heart attack increasing

डिंडोर ने कहा, दिल के दौरे की बढ़ती संख्या को देखते हुए, लगभग दो लाख स्कूल शिक्षकों और कॉलेज प्रोफेसरों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो ऐसी चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं। "गुजरात में पिछले छह महीनों के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 1,052 लोगों की मौत हो गई है। उनमें से लगभग 80 प्रतिशत 11 से 25 वर्ष की आयु के थे और ये छात्र और युवा मोटे भी नहीं थे। डिंडोर ने गांधीनगर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, एम्बुलेंस सेवा के लिए प्रति दिन 173 कार्डियक आपातकालीन कॉल आती है।''

End of Feed