Breast Cancer in Women: कम उम्र की महिलाओं को क्यों हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, किन वजहों से लेडीज में बढ़ रहा है ये खतरा, कौन सी बातें हैं बचने का तरीका

कम उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या आज तेजी बढ़ती जा रही है। जहां पहले ब्रेस्ट कैंसर 50-60 साल की उम्र की महिलाओं में देखने को मिलता था, वहीं आज 30-35 साल की महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं। कम उम्र की महिलाओं को क्यों ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ रहा है इसे जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। विस्तार से जानने के लिए पढ़े ये लेख...

कैंसर एक ऐसा रोग है जिसका नाम सुनते ही लोगों की रूह कांपने लग जाती है। जहां आज से 10-15 साल पहले कैंसर के मामले बहुत कम सुनने को मिलते थे, वहीं आज तेजी से कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें भी बात करें यदि ब्रेस्ट कैंसर की तो यह और भी तेजी से बढ़ता हुआ एक कैंसर है। पहले जहां ब्रेस्ट कैंसर 50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में देखने को मिलता था, लेकिन आज यह युवा महिलाओं में भी तेजी से सामने आ रहा है। बीते सालों में बॉलीवुड से भी बहुत सी एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर की खबरें सामने आई हैं। हालांकि स्तन कैंसर का पता यदि समय रहते चल जाए तो इसके खतरे को काफी कम किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने बात की Dr. Anita Malik Senior Consultant Oncology Fortis Hospital, Noida.से उन्होंने हमें विस्तार से बताया कि कम उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले क्यों बढ़ रहे हैं?

Breast Cancer in Early age

क्या होता है ब्रेस्ट कैंसर? - What is Breast Cancer?

महिलाओं में होने वाले कैंसर में सबसे आम स्तन कैंसर है। जब स्तन में मौजूद कोशिकाएं उत्परिवर्तित होने लगती है, तो यह धीरे-धीरे कैंसर कोशिकाओं में बदल जाती हैं। ये कोशिकाएं एक साथ इकट्ठा होकर ट्यूमर का रूप ले लेता है। ब्रेस्ट कैंसर की गंभीरता का पता आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके 80% मामलों में यह शरीर के दूसरे अंगों तक भी फैल जाता है। आइए जानते हैं क्यों होता है ब्रेस्ट कैंसर और क्या हैं इसके प्रकार?

क्यों होता है ब्रेस्ट कैंसर?

Dr. Anita Malik की मानें तो स्तन या ब्रेस्ट की कोशिकाओं का असामान्य रूप से बढ़ना ही ब्रेस्ट कैंसर कहा जाता है। ये आज भारत में सबसे कॉमन कैंसर बनता जा रहा है। आमतौर पर स्तन कैंसर की बीमारी उन लोगों को ज्यादातर देखने को मिलती है, जो अनहेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं। इसके अलावा शराब, तंबाकू जैसे मादक पदार्थों का सेवन करना भी ब्रेस्ट कैंसर का एक बड़ा कारण बन रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं ब्रेस्ट के कारण..

End of Feed