Brain Stroke: ठंड में क्यों बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा? शुरुआती लक्षणों से करें पहचान तो बच जाएगी जान

Brain Stroke In Winters: कड़कड़ाती ठंड की शुरुआत हो चुकी है, जिसके कारण स्ट्रोक जैसे खतरे के मामले भी काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि कुछ शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दिया जाए तो ब्रेन स्ट्रोक जैसे जानलेवा खतरे को टाला जा सकता है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

सर्दियों का ये मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। पिछले 3-4 दिन में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई पड़ता है। सामान्य खांसी-जुकाम सर्दियों में होने वाली आम समस्याएं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में पड़ने वाली ज्यादा ठंड ब्रेन स्ट्रोक जैसे गंभीर खतरे का भी कारण बन जाती है। इस मौसम में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में अस्पतालों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इन मरीजों में 40 साल से 58 साल की आयु के मरीज ज्यादातर देखने को मिल रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं ब्रेन स्ट्रोक के मरीज?

brain stoke in winters

ब्रेन स्ट्रोक और ठंड का संबंध

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में जब तापमान काफी ज्यादा गिर जाता है, तो इससे आपका ब्लड प्रेशर काफी गिर जाता है। यही कारण है कि तापमान कम होने पर हमारी नसें जम जाती हैं और खून का फ्लो धीमा हो जाता है। जब शरीर में बहने वाला खून दिमाग तक नहीं पहुंच पाता है, तो ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा पैदा हो जाता है। यही कारण है कि ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा कम तापमान में बाहर नहीं रहना चाहिए।

End of Feed