व्रत में फलाहार ही सबसे ज्यादा बीमार क्यों करता है, कैसे बढ़ा देता है गैस-एसिडिटी, जानिए कहां हो रही गलती

Why Falahar Diet Make You Sick: व्रत के दौरान फलाहार को हेल्दी माना जाता है, लेकिन कई लोग इसी वजह से गैस, एसिडिटी और पेट दर्द से परेशान हो जाते हैं। आखिर गलती कहां हो रही है? जानिए वैज्ञानिक आधार पर कि व्रत में ज्यादा तला-भुना, खाली पेट चाय या जरूरत से ज्यादा फल कैसे आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। सही तरीके से फलाहार करने के आसान टिप्स भी पढ़ें।

Why Falahar Diet Make You Sick: व्रत का नाम सुनते ही दिमाग में एक साफ और हल्की डाइट की तस्वीर आती है। हमें लगता है कि फलाहार तो हेल्दी ही होगा, इससे शरीर को आराम मिलेगा। लेकिन सच ये है कि कई लोग व्रत के दिन सबसे ज्यादा पेट की दिक्कतों से जूझते हैं—गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और भारीपन। सवाल ये है कि जब हम अनाज नहीं खा रहे, सिर्फ फल और व्रत का खाना ले रहे हैं, तो फिर दिक्कत क्यों हो रही है? दरअसल समस्या फलाहार में नहीं, बल्कि उसे खाने के तरीके और मात्रा में छिपी है। आइए समझते हैं कहां गलती हो रही है।

फलाहार कैसे बीमार बना रहा है

फलाहार कैसे बीमार बना रहा है (PC- Pinterest)

ज्यादा तला-भुना बन रहा है परेशानी

व्रत में साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की पूरी, सिंघाड़े के पकोड़े और आलू की चिप्स खूब खाई जाती हैं। नाम भले ही फलाहार हो, लेकिन असल में ये काफी तली-भुनी चीजें होती हैं। ज्यादा तेल में बना खाना पचने में समय लेता है और पेट में एसिड ज्यादा बनाता है। यही वजह है कि व्रत के दिन गैस और सीने में जलन की शिकायत बढ़ जाती है।

End of Feed