गर्मी में क्यों बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा? जानें कैसे धूप में निकलने की गलती ले सकती है आपकी जान

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में इन दिनों तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी का ये कहर आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि क्यों गर्मी में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है?

दिल्ली-NCR के इलाके के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के इलाके में तेज गर्मी और लू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर है। लगातार तेज होते तापमान से गर्मी में न केवल हीट स्ट्रोक बल्कि ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा कंडीशन का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट अपना ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की सलाह भी देते हैं। हाल ही में सामने आई एक खबर की मानें तो गर्मी के कारण एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे लकवे की समस्या के चलते अस्पताल में लाया गया था। खेत में काम करते हुए उसे अचानक से चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। अस्पताल में कुछ जरूरी जांच के बाद पता चला कि वह ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुआ है। आइए जानते हैं गर्मी में क्यों बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा?

why brain stroke in summer

गर्मी में क्यों बढ़ता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मियों में बाहर का तापमान बहुत अधिक होता है। ऐसे में यदि शरीर को पर्याप्त पानी न मिल पाए, तो हमारा खून गाढ़ा होने लगता है और दिमाग में खून का फ्लो रुक जाता है। जिससे ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा कंडीशन पैदा हो सकती है। ऐसे में उन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, जो खुले आसमान के नीचे धूप में काम करते हैं।

End of Feed