युवाओं में क्यों बढ़ रहा गंजापन, खानपान या तनाव, क्या है इसके पीछे की असली वजह, जानिए बचाव के उपाय

Hair Loss In Youth Causes And Prevention: आज के समय में गंजापन केवल उम्रदराज़ लोगों की नहीं, बल्कि युवाओं की भी बड़ी समस्या बन चुका है। बालों का समय से पहले झड़ना और हेयरलाइन का पीछे हटना कई कारणों से हो रहा है। खानपान, तनाव, हार्मोनल बदलाव और अनुवांशिक वजहें इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानें इसका पूरा कारण और इससे बचने के असरदार उपाय।

Hair Loss In Youth Causes And Prevention: आजकल एक बात बहुत आम हो गई है - कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं और सिर का हिस्सा साफ दिखने लगता है। एक समय था जब लोगों में बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या 40-50 की उम्र में देखने को मिलती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। अब कम उम्र में ही खासकर 20-30 साल के युवाओं में गंजेपन की समस्या देखने को मिल रही है।

Hair Loss In Youth Causes And Prevention

Hair Loss In Youth Causes And Prevention

कॉलेज जाने वाले लड़कों से लेकर ऑफिस की दौड़ में लगे प्रोफेशनल्स तक, सभी बालों को लेकर चिंतित रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग हेयरलाइन को लेकर मजाक उड़ाते हैं, जिससे आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। पर क्या ये सिर्फ जेनेटिक कारणों से हो रहा है या हमारी लाइफस्टाइल में कुछ ऐसा है जो बालों को कमजोर बना रहा है? आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजहें और इससे बचाव के कुछ आसान उपाय।

End of Feed