शराब का एक पेग भी नहीं सेफ, बना सकता है इस खतरनाक कैंसर का शिकार, WHO की स्टडी में सामने आई ये बड़ी बात

Even One Peg Of Alcohol Is Not Safe Says WHO:क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सोचते हैं शराब का एक पेग पीने से कुछ नहीं होता? तो अब समय आ गया है कि हम 'थोड़ी पीने से कुछ नहीं होता' वाली सोच को छोड़ दें। WHO की इस रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि एक ड्रिंक भी आपके स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरना बन सकती है। यहां तक कि यह कैंसर जैसे रोगों का भी कारण बन सकती है। चलिए जानते हैं, एक पेग शराब भी कैसे जानलेवा हो सकती है।

Even One Peg Of Alcohol Is Not Safe Says WHO: अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर कभी-कभार थोड़ा-सा शराब पी ली जाए, तो कोई खास नुकसान नहीं होगा। कुछ तो ये भी मानते हैं कि एक ड्रिंक रोज लेना हेल्थ के लिए ठीक है। लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट ने इन सब धारणाओं पर पानी फेर दिया है। इस नई स्टडी में बताया गया है कि शराब की सिर्फ एक ड्रिंक भी शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, खासकर अग्न्याशय (पैंक्रियाज) के कैंसर के मामले में। यह कैंसर वैसे भी एक ‘साइलेंट किलर’ की तरह माना जाता है, जिसका इलाज बहुत मुश्किल होता है। तो अगर आप भी सोचते हैं कि थोड़ा-सा पीने में क्या जाता है, तो आज का यह लेख आपके लिए ही है....

Even One Peg Of Alcohol Is Not Safe Says WHO

Even One Peg Of Alcohol Is Not Safe Says WHO

सिर्फ एक ड्रिंक भी काफी है खतरे के लिए

WHO की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अगर आप रोजाना एक भी ड्रिंक लेते हैं, तो आपके पैंक्रियाटिक कैंसर से ग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है। यानी अब यह मान लेना कि 'थोड़ा पीना सुरक्षित है', यह पूरी तरह गलत है।

शराब शरीर में क्या असर डालती है?

जब हम शराब पीते हैं, तो शरीर में एक जहरीला केमिकल बनता है जिसे 'एसिटाल्डिहाइड' कहते हैं। यह केमिकल सीधे हमारी कोशिकाओं और DNA को नुकसान पहुंचाता है, जिससे कैंसर की शुरुआत हो सकती है। यह असर धीरे-धीरे होता है, इसलिए शुरुआत में समझ नहीं आता।

End of Feed