Heatwave में कौन सी दवाइयां हो सकती हैं खतरनाक - डॉक्टर से जानें BP, शुगर के मरीज कैसे लें मेडिसिन- कहां रहें अलर्ट

Risky Medicines during Heatwave: हीटवेव में क्या रेगुलर दवाएं ले सकते हैं या शरीर को इनका कुछ नुकसान पहुंचेगा। डॉक्टर से जानें ब्लड प्रेशर, शुगर की दवाइयां कितनी खतरनाक हो सकती हैं और क्या हीटवेव में इनको नियमित लेना चाहिए।

Risky Medicines during Heatwave: देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सड़कें तप रही हैं, हवा गर्म भट्ठी जैसी महसूस हो रही है और अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर, कमजोरी और हीट स्ट्रोक के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच एक खतरा ऐसा भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि कुछ सामान्य दवाएं हीटवेव के दौरान शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

medicines risk during heatwave, heatwave, heatwave image

हीटवेव में दवाएं बन सकती हैं खतरा, डॉक्टर से जानें जरूरी बातें

बहुत से लोग रोजाना ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दर्द, एलर्जी या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दवाएं लेते हैं। आमतौर पर ये दवाएं सुरक्षित होती हैं, लेकिन जब शरीर तेज गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहा हो, तब यही दवाएं शरीर के कूलिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकती हैं। नतीजा - डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर, किडनी पर दबाव और कई बार मेडिकल इमरजेंसी तक।

End of Feed