मसल्स फुलाने के लिए व्हे प्रोटीन खाएं या प्लांट प्रोटीन, तगड़ी बॉडी के लिए कौन सा Protein है बेस्ट, आज जान लीजिए

Whey Protein Vs Plant Protein For Muscle Building: जो लोग दुबले पतले और कमजोर हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए जिम जाते हैं। लेकिन एक्सरसाइज के साथ मसल्स फुलाने के लिए पर्याप्त प्रोटीन बहुत जरूरी है। लेकिन ज्यादातर लोग खाने से पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पाते। ऐसे में लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि वे प्लांट प्रोटीन खाएं या व्हे प्रोटीन। यहां जानें इसका सटीक जवाब।

Whey Protein Vs Plant Protein For Muscle Building: आज के समय में हर कोई फिट दिखना चाहता है। चाहे कॉलेज का स्टूडेंट हो या वर्किंग प्रोफेशनल, सब चाहते हैं कि उनकी बॉडी अच्छी दिखे, मसल्स तगड़े दिखें और ताकत भी बनी रहे। इसके लिए लोग जिम जॉइन करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और सबसे जरूरी प्रोटीन सप्लिमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन जब बात आती है सही प्रोटीन चुनने की, तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि व्हे प्रोटीन बेहतर है या प्लांट बेस्ड प्रोटीन। अगर आप भी मसल्स फुलाने की सोच रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे कि कौन सा प्रोटीन आपके लिए बेस्ट रहेगा, तो आइए आसान भाषा में समझते हैं दोनों के फायदे और फर्क।

Whey Protein Vs Plant Protein For Muscle Building

Whey Protein Vs Plant Protein For Muscle Building

मसल बिल्डिंग के लिए व्हे प्रोटीन - Why Protein For Muscle Building In HIndi

व्हे प्रोटीन दूध से बनता है और यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोटीन सप्लिमेंट है। यह इसलिए खास है क्योंकि यह बहुत जल्दी शरीर में अब्जॉर्ब हो जाता है और वर्कआउट के बाद मसल्स की रिकवरी में तुरंत मदद करता है। इसमें वो सभी जरूरी अमीनो एसिड्स मौजूद होते हैं जो मसल्स ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप रेगुलर जिम जाते हैं और जल्दी मसल्स बनाना चाहते हैं, तो व्हे प्रोटीन आपको अच्छे रिजल्ट दे सकता है। यही वजह है कि बॉडीबिल्डर्स और एथलीट्स की पहली पसंद अकसर व्हे प्रोटीन ही होती है।

End of Feed