हाई कोलेस्ट्रॉल नहीं हार्ट अटैक का सबसे बड़ा खतरा, ये बीमारी है प्रमुख वजह, भारत में तेजी से बढ़ रहे मरीज

Which Disease Increase Heart Attack Risk In Hindi: हम में से ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि दिल की बीमारियों के बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। हाल ही में एक नई स्टडी BMC जर्नल में प्रकाशित हुई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें हार्ट अटैक बढ़ने की मुख्य वजह हाई कोलेस्ट्रॉल को नहीं बल्कि अन्य बीमारी को बताया है। यहां जानें इसके बारे में...

Which Disease Increase Heart Attack Risk In Hindi: जब भी हार्ट अटैक की बात होती है, ज्यादातर लोग सबसे पहले कोलेस्ट्रॉल को जिम्मेदार ठहराते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की नजर में एक और बीमारी है, जो हार्ट अटैक की असली वजह बनती जा रही है वो है डायबिटीज, जिसे आम भाषा में शुगर की बीमारी भी कहते हैं। जी हां, हाई ब्लड शुगर सिर्फ एक मीठी बीमारी नहीं, बल्कि ये दिल पर सीधा असर डालती है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या हर साल तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि डायबिटीज से होने वाले हार्ट अटैक अक्सर "साइलेंट" होते हैं, यानी बिना कोई चेतावनी दिए ही जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Which Disease Increase Heart Attack Risk In Hindi

Which Disease Increase Heart Attack Risk In Hindi

Heart Attack Risk Factor

क्या कहती है स्टडी

BMC Medicine जर्नल में प्रकाशित में प्रकाशित एक नई स्टडी में 9 साल तक 1.10 लाख लोगों की जीवनशैली, खानपान और डाइट का विश्लेषण किया गया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। स्टडी में पाया गया है कि हर बार 5% ज्यादा फ्री शुगर लेने पर प्रतिभागी में दिल की बीमारी का खतरा 6% तक अधिक बढ़ गया।

End of Feed