रखना चाहते हैं सावन सोमवार का व्रत? मगर सेहमंद रहने के लिए क्या खाएं, डायटीशन से जानें पूरे दिन की डाइट

Sawan Fast Diet Plan In Hindi: सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं और सोच रहे हैं कि दिनभर क्या खाएं जिससे सेहत बनी रहे? सोशल मीडिया पर हेल्थ इंफ्लुएंसर और रजिस्टर्ड डायटीशियन द्वारा बताया गया पूरे दिन का डाइट प्लान आपकी हेल्दी फास्टिंग में मदद कर सकता है। जानिए दिनभर का हेल्दी और एनर्जेटिक मील प्लान।

Sawan Fast Diet Plan In Hindi: सावन का महीना हर साल एक नई ऊर्जा लेकर आता है। लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन एक सवाल हर बार मन में आता है कि आखिर व्रत में ऐसा क्या खाएं जो हेल्दी भी हो, पेट भी भरे और थकावट भी ना हो? अक्सर ऐसा होता है कि पूरे दिन कुछ उल्टा-सीधा खा लेते हैं और फिर कमजोरी या गैस की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास एक सही और आसान मील प्लान हो तो व्रत रखना और भी आसान हो जाता है। हेल्थ इंफ्लुएंसर और रजिस्टर्ड डाइटिशियन भाव्या धीर ने सावन सोमवार व्रत के लिए एक पूरा दिन का मील प्लान शेयर किया है, जो न सिर्फ सेहतमंद है बल्कि स्वादिष्ट भी है। चलिए जानते हैं क्या-क्या खाना है दिनभर।

Sawan Fast Diet Plan In Hindi

Sawan Fast Diet Plan In Hindi

सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं - What To Eat In Sawan Somvar Fast In HIndi

दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से

जब आप सुबह उठते हैं, तो सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू और एक चम्मच चिया सीड्स डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट साफ रहता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसके साथ अगर आप एक केला खा लें, तो आपको एनर्जी भी मिलती है और पेट भी भरा रहता है।

End of Feed