हार्ट अटैक का अंदेशा हो तो सबसे पहले करें ये 5 काम? एक्सपर्ट्स की सलाह बचा सकती है जान

हार्ट अटैक में हर सेकंड का महत्व होता है। जल्दी मेडिकल हेल्प मिलने से इलाज जल्द शुरू हो सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत मदद लेना और मरीज को सुरक्षित रखना सबसे जरूरी कदम है।

जब किसी को हार्ट अटैक आता है तो उस वक्त हर सेकंड कीमती होता है। कई बार लोग सीने में दर्द या भारीपन को गैस, एसिडिटी या थकान समझकर कुछ देर इंतजार करते रहते हैं। यही देरी खतरनाक हो सकती है। अगर अचानक सीने में दबाव, जकड़न या दर्द हो और साथ में सांस फूलना, ठंडा पसीना, मितली, चक्कर या कमजोरी महसूस हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। दर्द हाथ, कंधे, पीठ, गर्दन या जबड़े तक भी जा सकता है।

Heart Attack first aid

किसी को पड़े दिल का दौरा तो तुरंत करें ये जरूरी काम (Photo: iStock)

डॉ. अमित खंडेलवाल (डायरेक्टर एवं एचओडी, कार्डियोलॉजी, पारस हेल्थ उदयपुर) कहते हैं कि हार्ट अटैक में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। उनका कहना है कि लक्षण हल्के हों या कुछ देर बाद कम हो जाएं, तब भी उन्हें नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

End of Feed