रात का खाना बन रहा नींद का दुश्मन या दोस्त, जानिए थाली में क्या छिपा है गहरी नींद का राज, कौन-सी चीजें चैन से सुलाएंगी

Foods To Avoid For Better Sleep: क्या आपका रात का खाना नींद का दुश्मन बन गया है? अगर रातभर करवटें बदलते रहते हैं, तो वजह आपकी थाली भी हो सकती है। आज के लेख में हम आपको बताएंगे कौन-से फूड्स दिलाएंगे चैन की नींद और किन चीजों से बनती है नींद खराब।

Foods To Avoid For Better Sleep: कभी-कभी ऐसा होता है कि पूरा दिन थकान भरा गुजरने के बाद भी रात को नींद आने में मुश्किल होती है। कई लोग सोचते हैं कि इसका कारण तनाव या मोबाइल हो सकता है, लेकिन क्या आपने कभी अपने रात के खाने पर ध्यान दिया है? दरअसल, जो चीजें हम रात में खाते हैं, वही हमारी नींद की सबसे बड़ी वजह या दुश्मन बन जाती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि अगर थाली में सही चीजें शामिल की जाएं तो बिना दवा के भी गहरी, सुकून भरी नींद आ सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

कौन सी चीजें चैन से सुलाएंगी

कौन सी चीजें चैन से सुलाएंगी

हल्का और पचने वाला डिनर दे चैन की नींद

न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार रात का खाना हमेशा हल्का और जल्दी पचने वाला होना चाहिए। देर रात भारी खाना खाने से पेट को पचाने में समय लगता है, जिससे शरीर रिलैक्स नहीं कर पाता और नींद टूटती रहती है। कोशिश करें कि डिनर में दाल, सब्जी, दलिया या सूप जैसी चीजें शामिल करें। रात का खाना सोने से कम से कम दो घंटे पहले खा लें ताकि पेट को पचाने का वक्त मिले।

End of Feed