आज की जीवन की तेज रफ्तार में लोग अपनी सेहत का ख्याल ठीक से नहीं रख पा रहे हैं। क्योंकि समय की कमी और काम की थकान के कारण रोजाना व्यायाम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको योग के एक एडवांस वर्जन वॉकिंग योगा (Walking Yoga) के बारे में बताने जा रहे हैं। योग को आराम से बैठकर करने वाली प्रक्रिया माना जाता है, लेकिन वॉकिंग योगा आपकी इस कठिन समझी जाने वाली प्रक्रिया को सरल, सहज और प्रभावी बना देता है। वॉकिंग योगा एक ऐसा अभ्यास है, जिसमें योग की शक्ति और वॉकिंग को आपस में जोड़ा गया है। इसलिए वॉकिंग योगा न सिर्फ शरीर को एक्टिव करता है, बल्कि ये मानसिक शांति और आत्म-संयम भी प्रदान करता है। आइए विस्तार से जानते हैं वॉकिंग योगा के फायदों के बारे में...
वॉकिंग योगा क्या है? -What is Walking Yoga in Hindi
वॉकिंग योगा एक आधुनिक और पारंपरिक व्यायाम का अनूठा संगम है। जिसमें चलते-चलते गहरी सांसें लेने, मन को एकाग्र करने और शरीर की चाल पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की प्रक्रिया शामिल होती है। इसे आम बोलचाल में “माइंडफुल वॉकिंग” भी कहा जाता है। वॉकिंग योगा के समय आपको अपनी चाल को मध्यम रखना होता है। जिससे की आपके हर कदम के साथ सांस का तालमेल किया जा सके। इस प्रक्रिया के दौरान कुछ लोग वैदिक मंत्र और मंत्रों का अभ्यास भी करते हैं, जिससे मन की एकाग्रता को और भी बल मिलता है।
यह भी पढ़ें - एक-एक सांस है बेशकीमती... फिर क्यों सांस लेना हो रहा मुश्किल, डॉक्टर से जानें बढ़ते अस्थमा के पीछे छिपे ये 5 कारण
वॉकिंग योगा के हेल्थ बेनिफिट्स - Health Benefits of Walking Yoga
तनाव होगा दूर
वॉकिंग योगा न केवल वॉक है बल्कि ये आपके लिए ध्यान की तरह भी काम करता है। जब आप अपने हर कदम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और इस दौरान आपकी सांसे गहरी और लंबी होती है। तो इससे आपके मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन होने लगते हैं। जिससे आपके तनाव का स्तर तेजी से कम होने लगता है।
हेल्दी हार्ट और लंग्स
वॉकिंग योगा आपके शरीर में रक्त संचार और ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर बनाता है जिससे हमारे लंग्स और हार्ट मजबूत होता है। यदि आप रोजाना वॉकिंग योगा करते हैं, तो इससे बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, ये आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों से भी निजात दिलाता है।
शारीरिक संतुलन और लचीलापन
वॉकिंग योगा करते समय शरीर की स्थिति पर भी ध्यान दिया जाता है, जिससे हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी बनी रहे। इससे आपकी चलने-फिरने की तकनीक भी सुधरती है। रोजाना वॉकिंग योगा का अभ्यास करने से हमारा शरीर संतुलित और लचीला बनता है।
वेट लॉस में कारगर
वेट लॉस के लिए यदि आप तरह-तरह के उपाय फॉलो करके देख चुके हैं, तो आपको वॉकिंग योगा का अभ्यास भी करके देख लेना चाहिए। रोजाना अभ्यास करने से शरीर में जमा चर्बी घटने लगती है। वॉकिंग योगा उन लोगों के लिए ज्यादा लाभकारी है, जो किसी कारणवश हैवी एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
