क्या है Cancer और Weight Loss का संबंध? कैंसर मरीजों का तेजी से क्यों घटता है वजन, शोध में सामने आई वजह

एक नए अध्ययन में कैंसर मरीजों के तेजी से घटते वजन के पीछे की वजह सामने आई है। अध्ययन में पता चला है कि इसका कनेक्शन हमारे ब्रेन और लिवर से जुड़ा हो सकता है। आइए जानते हैं कैंसर और वेट लॉस के कनेक्शन से जुड़े इस हेल्थ शोध के बारे में विस्तार से...

कैंसर से होने वाली लगभग एक-तिहाई मौतों का कारण कैचेक्सिया है। यह एक लाइलाज मेटाबॉलिक सिंड्रोम है, जिसमें मांसपेशियों और शरीर में वसा की कमी हो जाती है और मरीज का वजन तेजी से कम होने लगता है। यह कैंसर के इलाज में भी मुश्किल उत्पन्न करती है, जिससे मरीजों की मृत्यु दर बढ़ जाती है। इजरायल के वीजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और अमेरिका के टेक्सास एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं ने पाया कि ब्रेन और लिवर के बीच संचार में रुकावट इस वजन घटने का एक प्रमुख कारण है। कैंसर के कारण होने वाला इंफ्लेमेशन वैगस नर्व की गतिविधि को बाधित करता है, जो ब्रेन और लिवर के बीच संचार का मुख्य माध्यम है।

cancer patient weight loss (Photo - Canva)

मेटाबॉलिज्म पर असर

वैगस नर्व शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों, जैसे पाचन, हृदय की गति और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। जब कैंसर के कारण शरीर में इंफ्लेमेशन होता है, तो यह वैगस नर्व के सामान्य कामकाज को बाधित कर देता है और जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाला सिंड्रोम विकसित होता है।

End of Feed