एक्टिव ब्रेन और चमकती स्किन के लिए जरूरी है अच्छी गट हेल्थ, Healthy रहने के लिए ऐसे रखें पेट की सेहत का ख्याल

Gut-Brain-Skin Axis In Hindi: हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। आपने अक्सर सुना होगा कि अगर पेट सही है, तो सेहत हमेशा दुरुस्त रहेगी। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि हमारी आंतों की दिमाग और स्किन को स्वस्थ रखने में भी बहुत अहम भूमिका होती है। इस प्रक्रिया को गट -ब्रेन-स्किन एक्सिस कहा जाता है। यहां जानें यह क्या होता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाने के टिप्स...

Gut-Brain-Skin Axis In Hindi: क्या आप जानते हैं कि आपकी आंतों की सेहत का सीधा असर आपके दिमाग और त्वचा पर भी पड़ता है? जी हां, ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यह बिलकुल सच है। हमारी आंतें न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती हैं, बल्कि हमारे मस्तिष्क की सक्रियता और त्वचा की चमक को भी प्रभावित करती हैं। इसे कहते हैं गट-ब्रेन-स्किन एक्सिस।

What Is Gut-Brain-Skin Axis In Hindi

What Is Gut-Brain-Skin Axis In Hindi

अगर आंतें स्वस्थ हैं, तो शरीर में सूजन कम होती है और त्वचा पर पिंपल्स या एक्जिमा जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, स्वस्थ आंतें सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन बढ़ाती हैं, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यानी अगर पेट ठीक है, तो दिमाग और चेहरे पर भी इसका असर साफ नजर आता है। अब सवाल यह है कि आंतों को स्वस्थ कैसे रखें? तो चलिए जानते हैं कुछ आसान तरीके जो आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाएंगे।

End of Feed