सिगरेट या शराब नहीं ये हैं कैंसर का सबसे बड़ा कारण! डॉक्टर ने खुद बताया इस जानलेवा खतरे का डरावना सच

Causes of Cancer: कैंसर एक ऐसा जानलेवा रोग है जिसकी वजह आज हवा से लेकर खाने पीने तक हर जगह मौजूद है। यदि आप आजतक केवल सिगरेट शराब को ही कैंसर का कारण मानते हुए आए हैं तो आज हम आपको इसका एक बड़ा कारण बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कैंसर के मरीजों की संख्या पिछले 20 साल में तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जिसके पीछे कई तरह के कारण सामने आते हैं। कुछ लोग खानपान में मिलावट को इसका कारण मानते हैं तो कुछ लोग सिगरेट और शराब जैसे नशे को इसका जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंसर का सबसे बड़ा कारण खानपान और नशा इसके अलावा भी कुछ हो सकता है। जी हाँ ये बात सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। लेकिन सच्चाई को टाला नहीं जा सकता है। कैंसर के बढ़ते खतरे के बारे में चर्चा करते हुए देश के एक जाने माने सर्जन डॉ. शैलेश पुणतांबेकर, लेप्रोस्कोपिक ऑनकोसर्जन ने एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

causes of cancer

क्या है कैंसर का सबसे बड़ा कारण?

कैंसर रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. शैलेश पुणतांबेकर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आज कैंसर का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस सामने आ रहा है। काम और परिवार का तनाव और पैसा कमाने की होड़ ने आज बेहतर आर आरामदायक लाइफस्टाइल के बावजूद भी कैंसर के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आज जितना लाइफ आसान होती जा रही है उतना ही गंभीर रोगों की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

End of Feed