What Is The Best Time For Exercise In Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही फिटनेस को लेकर हमारे अंदर एक नई ऊर्जा आ जाती है। लेकिन अक्सर एक सवाल सबके मन में आता है गर्मी में एक्सरसाइज कब करें? सुबह या शाम? गर्मियों में धूप तेज होती है, पसीना जल्दी आता है और अगर सही समय पर वर्कआउट न किया जाए तो थकान और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने शरीर और मौसम दोनों को ध्यान में रखते हुए वर्कआउट का सही समय चुनें। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कब एक्सरसाइज करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, ताकि आप ना सिर्फ फिट रहें, बल्कि मौसम का पूरा फायदा भी उठा सकें।
What Is The Best Time For Exercise In Hindi
सुबह का वक्त है शानदार
सुबह का समय बिल्कुल फ्रेश होता है। हवा ठंडी होती है और सूरज की किरणें भी तेज नहीं होतीं। ऐसे में वर्कआउट करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और दिनभर मूड अच्छा बना रहता है।
शरीर भी रहता है एक्टिव मोड में
सुबह के वक्त हमारा मेटाबॉलिज्म अच्छा काम करता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो सुबह वर्कआउट करना आपको बेहतर रिजल्ट देगा।
शाम को एक्सरसाइज करना भी बुरा नहीं
अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते या दिन की भागदौड़ में वक्त नहीं निकाल पाते, तो शाम भी एक अच्छा विकल्प है। बस ध्यान रखें कि सूरज ढलने के बाद ही वर्कआउट करें, ताकि गर्मी से बच सकें।
थकान दूर करने में शाम का वर्कआउट कारगर
दिनभर की टेंशन और थकान शाम के एक्सरसाइज से छूमंतर हो जाती है। साथ ही यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है। आप शाम के समय वर्कआउट करने के बाद लौटते हैं, तो बिस्तर पर जाने के बाद ापको बहुत जल्दी नींद आ जाती है। यह आपके शरीर को रिलैक्स करता है और तनाव दूर करने में भी मदद करता है।
ध्यान रखें ये जरूरी बात
चाहे सुबह हो या शाम, जरूरी ये है कि आप रेगुलर रहें और सही तरीके से एक्सरसाइज करें। गर्मियों में दोपहर के वक्त वर्कआउट करने से बचें, क्योंकि इस समय हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
