एक्सपर्ट से जानें क्या है मोबाइल इस्तेमाल करने का 20-20-20 रूल? जो आंखों की सेहत का रखेगा हमेशा ख्याल

What is the 20-20-20 Rule to Prevent Eye Strain : मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं तो जरूरी है, कि आप इसके लिए कुछ सावधानियां जरूर रखें। जी हां आज हम आपको आंखों के लिए बनाया गया 20-20-20 नियम बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप अपनी आंखों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

Eye Health Tips : आज तेजी से बदलते लाइफस्टाइल और वर्क कल्चर के कारण लोगों की आंखों पर काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है। ऑफिस का काम काफी हद तक ऑनलाइन सिफ्ट हो गया है। जिसे करने के लिए लोगों को घंटों तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने नजर लगाकर बैठना पड़ता है। इसके अलावा आजकल बच्चों की ऑनलाइन चलने वाली क्लासेज से भी उनका स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा बढ़ गया है। देखने को मिल रहा है कि लोग आज 6 घंटे से भी ज्यादा औसतन स्क्रीन के सामने अपना समय बिता रहे हैं। मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट जैसे गैजेट्स आज हमारी बेसिक नीड बन गए हैं। आपके जीवन को आसान करने वाले ये गैजेट्स आपकी सेहत के लिए काफी परेशानी की वजह बन रहे हैं। लोगों में डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। स्क्रीन टाइम से जुड़ी इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको 20-20-20 नियम का पालन करना चाहिए। आइए अमृता अस्पताल, फरीदाबाद की वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. चित्रलेखा डे से जानते हैं क्या है ये नियम और कितना है कारगर?

what is 20-20-20 rule

स्क्रीन टाइम बढ़ने से होने वाली समस्याएं

डॉ. चित्रलेखा डे ने बताया कि डिजिटल डिवाइस की स्क्रीन पर बिताया जाने वाला समय हमारी आंखों के स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। एक औसत भारतीय प्रतिदिन 6.5 घंटे से अधिक स्क्रीन पर बिता रहा है। लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण हम डिजिटल आई स्ट्रेन (DIS) के मामलों में भारी वृद्धि देख रहे हैं। हाल ही में एम्स में हुए एक अध्ययन में ये बात पता चली है कि रोजाना 4 घंटे से ज्यादा स्क्रीन पर काम करने वाले 74% से ज्यादा लोगों में डिजिटल आई स्ट्रेन (DIS) की समस्या सामने आती है। जिसके कारण सूखी आंखें, दृष्टि का धुंधला होना, सिरदर्द और आँखों की थकान जैसी समस्याएं शामिल हैं।

End of Feed