क्या है स्लीप पैरालिसिस? किन लोगों को होता है इसका खतरा, जानें इससे बचाव के आसान उपाय

एक ऐसी अवस्था जिसमें हमारा शरीर सो रहा होता है, लेकिन हमारा दिमाग जाग जाता है। यदि आपको भी कभी नींद में ऐसा महसूस हुआ है तो आप स्लीप पैरालिसिस के शिकार हो चुके हैं। आज इस लेख में हम आपको स्लीप पैरालिसिस के बारे में से बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से...

भागदौड़ भरी जिंदगी में आज कई लोगों को नींद से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। जिसमें कुछ लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती तो वहीं कुछ लोगों को नींद लेते समय कुछ समस्याएं होती हैं। नींद की कमी किसी भी कारण से हो हमारे लिए कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाती है। आज काम के बोझ तले हमारा स्लीपिंग पैटर्न बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं हम कुछ स्लीपिंग डिसऑर्डर के बारे में आपको बताएंगे कि कैसे ये डिसऑर्डर आपको बीमार कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक समस्या स्लीप पैरालिसिस के बारे में बताने जा रहे हैं।

Sleep paralysis

क्या है स्लीप पैरालिसिस? - What is Sleep paralysis

यह नींद से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिसमें हमें ऐसा महसूस होता है कि हम नींद से जाग चुके हैं, लेकिन हमारा शरीर सो रहा होता है। इस स्थिति में हम लाख उठने की कोशिश करके के बाद भी अपने हाथ-पैरों को नहीं हिला पाते हैं। यदि आपने कभी ऐसी स्थिति को महसूस किया है, तो इसे ही 'स्लीप पैरालिसिस' कहा जाता है।

End of Feed