क्या प्रीडायबिटीज होने का मतलब शुगर की बीमारी का पक्का होना है - वर्ल्ड डायबिटीज डे पर जानें फैक्ट्स

World Diabetes Day 2025: हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर में बढ़ते डायबिटीज मामलों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। इस मौके हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है प्री-डायबिटीज? यानी ऐसी स्थिति जब शरीर आपको पहले ही चेतावनी दे देता है कि आगे खतरा है। आइए जानते हैं प्री-डायबिटीज के संकेत और बचाव के उपाय…

World Diabetes Day 2025: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ा एक गंभीर रोग है जिसका असर धीरे-धीरे हमारे पूरे शरीर पर दिखाई देता है। इस रोग की गंभीरता को देखते हुए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर में बढ़ते डायबिटीज मामलों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। आज हम आपको प्री-डायबिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मौके पर सबसे जरूरी बात जो समझनी चाहिए, वह है — प्री-डायबिटीज, यानी वह स्थिति जब शरीर आपको पहले ही चेतावनी दे देता है कि आगे खतरा है। अक्सर लोग मान लेते हैं कि प्रीडायबिटीज का अर्थ है कि उनको शुगर की बीमारी हो ही गई है। वहीं कुछ लोग इस पर भी लापरवाही बरतते हैं। आइए जानते हैं क्या है प्री-डायबिटीज इसके लक्षण और बचाव के उपाय...

World Diabetes Day 2025

क्या है प्रीडायबिटीज और कितना है खतरनाक

आप सुबह बिस्तर से उठे और आपको अजीब सी थकान फील हो, काम करते हुए बार-बार प्यास का लगे, कई बार पेशाब जाना और अचानक से चक्कर आना, ये सभी सामान्य लक्षण नहीं है। यदि आप इन्हें केवल मौसम का बदलाव या सेहत का कोई सामान्य संकेत समझ कर इग्नोर कर रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। जी हां, ये सभी संकेत प्री-डायबिटीज कंडीशन के हो सकते हैं। यदि आप डायबिटीज और प्री-डायबिटीज में अंतर नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि डायबिटीज रोग की शुरुआत होने से पहले वाली कंडीशन को ही प्री-डायबिटीज कहा जाता है। आज हम आपको एक्सपर्ट की सहायता से बताएंगे प्री-डायबिटीज के संकेत और बचाव के उपाय...

End of Feed