Bone Health: क्या आपकी हड्डियों में से भी आती है कट-कट की आवाज, इस रोग की दस्तक है यह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 01:21 PM IST

Bone health: भागदौड़ भरी जीवनशैली की अनियमित दिनचर्या और खानपान लोगों को बीमार कर रही है। इसका सबसे ज्‍यादा असर हड्डियों पर पड़ रहा है। आजकल चलते या उठते-बैठते समय लोगों की हड्डियों से चटकने की आवाज आती हैं। ऑस्टियोआथ्राइटिस इसकी प्रमुख वजह है। जानें कैसे इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में बढ़ जाती है जोड़ों से चटकने या टक-टक की आवाज
  • ओस्टियोआर्थराइटिस कर देता है कार्टिलेज की परत को कमजोर
  • डाइट और लाइफस्‍टाइल में बदलाव कर पा सकते हैं इस बीमारी पर काबू

Bone health: सर्दियों में अक्‍सर लोगों को हड्डियों और जोड़ों से चटकने या टक-टक की आवाज सुनाई पड़ती है। यूं तो यह आम है, लेकिन कई बार यह कुछ बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। हड्डियों से इस तरह आवाज आने को क्रैकिंग या पॉपिंग भी कहा जाता है। यह आवाज वहां से आती है, जहां दो या दो से ज्यादा हड्डियां आपस में मिलती हैं। ऐसी जगह पर हड्डियां एक लचीली और मजबूत कार्टिलेज से कवर होती हैं, जिसकी मदद से यह आपस में बिना टकराए मूवमेंट करती हैं। जब ओस्टियोआर्थराइटिस इन जोड़ों पर चढ़ी हुई कार्टिलेज की परत को कमजोर कर देता है, तो जोड़ों का सरफेस खुरदुरा हो जाता है और उसमें से चलने पर कट-कट की आवाज आती है।

Bone health

क्या आपकी हड्डियों में से भी आती है आवाज

ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत

End of Feed