मिट्टी की थेरेपी के हैं गजब के फायदे, जान लेंगे तो हैरान हो जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 05:31 PM IST

Mud Therapy : मड थेरेपी एक प्राकृतिक उपचार है, जिसकी मदद से शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इस थेरेपी में आपके पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाया जाता है, जो पूरी तरह के केमिकल फ्री होता है। आइए जानते हैं मड थेरेपी के फायदों के बारे में विस्तार से-

KEY HIGHLIGHTS
  • पाचन को दुरुस्त करता है मड थेरेपी
  • मड थेरेपी से हाई ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
  • मड थेरेपी की मदद से अस्थमा की परेशानी करें दूर


Mud Therapy : आज के समय में कई लोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को अपना रहे हैं। मड थेरेपी या फिर मिट्टी की थेरेपी आयुर्वेदिक थेरेपीज में से एक है। कई स्टार्स आप बॉलीवुड के कलाकार मड थेरेपी ले रहे हैं। यह एक वर्षों पुरानी थेरेपी है, जिसे लेने से आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से दूर रह सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में मड थेरेपी के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं मड थेरेपी क्या है और इससे सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

क्या मड थेरेपी?

साधारण शब्दों में शरीर पर मिट्टी के लेप को मड थेरेपी कहा जाता है। यह आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें प्राकृतिक तरीके से शरीर पर मिट्टी को लगाकर कई रोगों का इलाज किया जाता है। इससे न सिर्फ शारीरिक परेशानी दूर होती है, बल्कि यह स्किन समस्याओं और मानसिक समस्याओं को भी दूर कर सकता है। यह केमिकल फ्री ट्रीटमेंट है। आइए जानते हैं मड थेरेपी के कुछ खास फायदों के बारे में-

End of Feed