क्या है Leg Overgrowth Disorder, जिसमें एक पैर रह जाता है छोटा, दूसरा हो जाता है बड़ा

Leg Overgrowth Disorder In Hindi: क्या आपने कभी लेग ओवरग्रोथ डिसऑर्डर (Leg Overgrowth Disorder) के बारे में सुना है? यह एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें शरीर का एक पैर असामान्य रूप से बड़ा हो जाता है, जबकि दूसरा सामान्य या छोटा रह जाता है। हाल ही में एक 14 साल की किशोरी के मामले ने इसका सच दुनिया के सामने रखा, जहां पैर का आकार बढ़ने के कारण 17 घंटे चली सर्जरी में पैर अम्प्यूट करना पड़ा।। जानिए इस बीमारी के बारे में सबकुछ...

Leg Overgrowth Disorder In Hindi: कभी-कभी शरीर हमें ऐसे संकेत देता है, जिन्हें शुरुआत में हम मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन वही संकेत आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकते हैं। लेग ओवरग्रोथ डिसऑर्डर (Leg Overgrowth Disorder) भी कुछ ऐसी ही दुर्लभ बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे शरीर का एक पैर जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगता है और दूसरा सामान्य या छोटा रह जाता है। हाल ही में एक किशोरी से जुड़ा मामला सामने आया, जिसने लोगों को इस बीमारी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। यह कहानी सिर्फ एक मरीज की नहीं, बल्कि समय पर पहचान और इलाज की अहमियत को भी दिखाती है।

क्या है लेग ओवरग्रोथ डिसऑर्डर

क्या है लेग ओवरग्रोथ डिसऑर्डर (PC- AI)

क्या है लेग ओवरग्रोथ डिसऑर्डर

लेग ओवरग्रोथ डिसऑर्डर एक रेयर मेडिकल कंडीशन है, जिसमें शरीर के किसी एक हिस्से, खासतौर पर पैर की हड्डियां और टिश्यू सामान्य से ज्यादा तेजी से बढ़ने लगते हैं। इस वजह से दोनों पैरों के आकार और लंबाई में साफ फर्क नजर आने लगता है। यह समस्या जन्म से भी हो सकती है और कुछ मामलों में बचपन के दौरान धीरे-धीरे सामने आती है।

End of Feed