क्या गैस बनने पर हो सकता है सिर दर्द? जानें क्या है इनका संबंध और कैसे होगा बचाव?

What is Gastric Headache: आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि गैस बनने से मेरे सिर में दर्द हो रहा है। क्या पेट की गैस सिर के दर्द का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं गैस और सिर दर्द का संबंध और इससे बचाव के कारगर उपाय।

What is Gastric Headache: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि आपको गैस बनी हो फिर कुछ ही देर बाद सिर में दर्द होना शुरु हो गया हो। जी हां सिर दर्द को लोग अक्सर लोग केवल थकान, तनाव या नींद की कमी से जोड़ते हैं, लेकिन कई बार इसका कारण पेट से जुड़ी समस्या खासकर गैस भी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पाचन तंत्र की गड़बड़ी शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है, और कुछ परिस्थितियों में गैस बनने से सिरदर्द की शिकायत भी देखने को मिलती है। मेडिकल फील्ड की भाषा में इसे गैस्ट्रिक हैडेक भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Gastric Headache

पेट की गैस और सिर दर्द का संबंध

गैस और सिरदर्द का क्या संबंध है?

जब पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है तो पेट में गैस, पेट में भारीपन, एसिडिटी तथा ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इससे शरीर में असहजता बढ़ती है, जो सीधे तौर पर नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण कई लोगों में असहजता तनाव और बेचैनी बढ़ाती है, जिससे कुछ लोगों को सिरदर्द ट्रिगर हो सकता है। हालांकि हर बार सिरदर्द का कारण गैस नहीं होता है। लेकिन यदि सिर दर्द के साथ पेट फूलना, सीने में जलन, अपच जैसी समस्याएं हो रही हों, तो समझ लें कि इसका कारण गैस हो सकती है।

End of Feed