क्या होती है बार्थोलिन सिस्ट, खतरनाक होती है वजाइना के पास गांठ या सूजन, जानें क्या है इसका कारण

What is Bartholin Cyst: महिलाओं में बार्थोलिन सिस्ट एक आम समस्या है। यह वजाइना के पास बनने वाली एक गांठ है। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सर्जरी तक की नौबत आ सकती है। जानें इसके कारण और कैसे इससे निजात पाया जा सकता है।

What is Bartholin Cyst: महिलाओं की वजाइनल हेल्थ को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है, क्योंकि कई बार शर्म या झिझक की वजह से महिलाएं समस्याएं छुपा लेती हैं। ऐसी ही एक समस्या है बार्थोलिन सिस्ट, जिसमें वजाइना के पास एक छोटी गांठ बन जाती है। ये गांठ तब दर्दनाक होती है जब उसमें इंफेक्शन हो जाता है या इसका आकार बढ़ जाता है। शुरुआत में दवाइयों से इसका इलाज किया जा सकता है, लेकिन अगर सिस्ट बड़ी हो जाए तो सर्जरी करानी पड़ती है। कुछ महिलाओं में यह सिस्ट बार-बार हो जाती है। आखिर क्या है ये बार्थोलिन सिस्ट और इसके कारण।

what is Bartholin cyst

what is Bartholin cyst

बार्थोलिन सिस्ट क्या है

अमेरिकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन में छपी एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक, बार्थोलिन सिस्ट वजाइना में मौजूद गांठ होती है। वजाइना के दोनों ओर स्थित बार्थोलिन ग्लैंड का रास्ता ब्लॉक हो जाने से यह समस्या होती है। अगर यह ब्लॉकेज बनी रहे तो इससे सिस्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, अगर पहले इंफेक्शन के दौरान इलाज या सर्जरी ठीक से नहीं हुई है, तो भी इस सिस्ट की समस्या बार-बार हो सकती है।

End of Feed