पैर में ब्लड क्लॉट बन रहा है? ये संकेत दिखें तो हो जाएं तुरंत सावधान, Dr. Pal ने किया अलर्ट

पैरों में दर्द और सूजन को अक्सर लोग थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन स्मोकिंग, डायबिटीज और लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने से ब्लड क्लॉट का खतरा बढ़ सकता है।

अक्सर जब शरीर में अचानक दर्द होता है तो हम उसे सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर पैर में अचानक तेज दर्द, सूजन, रंग बदलना या पैर ठंडा पड़ना शुरू हो जाए तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मणिकम जो यूट्यूब पर Dr. Pal के नाम से फेमस हैं उन्होंने एक हालिया बातचीत में वैस्कुलर विशेषज्ञ डॉ. राजा कोपाला से खुलकर इस टॉपिक पर बातचीत की है।

What Happens When a Blood Clot

पैरों में दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज (फोटो: AI)

क्या होता है लेग अटैक?

हम अक्सर हार्ट अटैक का नाम सुनते ही समझते हैं कि दिल की नस में ब्लॉकेज हो गया है। लेकिन शरीर की दूसरी नसों में भी खून का रास्ता रुक सकता है। अगर पैर की किसी बड़ी नस में अचानक खून की सप्लाई कम हो जाए या पूरी तरह रुक जाए, तो पैर के हिस्सों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। ऐसे में पैर में अचानक बहुत तेज दर्द हो सकता है। पैर सूज सकता है, उसका रंग नीला, बैंगनी या काला पड़ सकता है और पैर सामान्य से ज्यादा ठंडा महसूस हो सकता है। कई बार पैर सुन्न पड़ने लगता है या उसमें कमजोरी महसूस होती है। ये लक्षण सामान्य थकान या दर्द समझकर टालने वाली बात नहीं हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर या अस्पताल पहुंचना जरूरी है।

End of Feed